. जो जूते बचाने जाते हैं, वे पैर गंवाकर आते हैं।
2. समय बाँटने के मामले में ईश्वर साम्यवादी है।
3. भविष्य प्रकाशित होगा, दिया जलाया क्या?
4. चले थे दुनिया बदलने, मांग रहे हैं चन्दा।
5. जीवन नहीं बदला है, केवल मेरी दृष्टि बदली है।
6. नाच का अनाड़ी कैसे भी एक टेढा आंगन ढूंढ ही लेता है।
7. खुद करें तो मज़ाक, और करे तो बदतमीज़ी।
8. हर रविवार के साथ एक सोमवार बन्धा है।
9. मैंने जीवन भर अपने आप से बातें की हैं। सच तो सच ही रहेगा, कोई सुने न सुने।
10. मेरे शव में से चाकू वापस निकालकर आपने मुझ पर अहसान तो नहीं किया न?
11. कितने निर्धन हैं वे जिनके पास धन के अलावा कुछ भी नहीं है।
12. जिसने दोषारोपण किया ही नहीं, उसे "फॉरगिव ऐंड फॉरगैट" जैसे बहानों से क्या काम?
13. आत्मकेन्द्रित जगत में दूसरों का सत्य घमंड लगता है और अपना कमीनापन भी खरा सत्य।
14. शहंशाह को भिक्षा कौन देगा?
15. मामूली रियायत मतलब बडी इनायत।
16. खुशी कोई चादर तो है नहीं कि दिल किया तो ओढ ली।
17. सृजन काम न आये तो अनुवाद करके देखो। वह भी बेकार जाये तो विवाद का ब्रह्मास्त्र तो है ही।
18. बोर को पता होता कि वह बोर है तो वह बोर होता ही क्यों?
(बोर वह होता है जो बोर करता है)

No comments:
Post a Comment